
नई दिल्ली। लगातार दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में रौनक रही। मंगलवार को बाजार में पहले दिन की तरह ही कारोबार तेजी के साथ हुआ। हरे निशान पर खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त के साथ कारोबार किया। अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 672 अंक चढ़कर 59,856 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 180 अंक की तेजी के साथ 17,805 के स्तर पर बंद हुआ।
हरे निशान पर हुई थी शुरुआत
इससे पहले सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स ने 167.49 अंक या 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 59350.71 पर कारोबार शुरू किया था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 48.10 अंक या 0.27 फीसदी की शुरुआती बढ़त लेते हुए 17673.80 के स्तर पर खुला था।
सोमवार को भी आई थी जबरदस्त तेजी
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार जबरदस्त बढ़त लेकर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 929 अंकों की उछाल के साथ 59,183 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक भी जोरदार तेजी के साथ कारोबार के अंत में 271 अंकों की बढ़त के साथ 17,625 के स्तर पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved