img-fluid

सितम्बर में व्‍यापार घाटा कम होकर हुआ 2.72 अरब डॉलर, निर्यात 6 फीसदी बढ़ा

October 16, 2020

नई दिल्‍ली। सितम्बर महीने में देश का व्‍यापार घाटा कम होकर 2.72 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि एक साल पहले इसी महीने में व्यापार घाटा 11.67 अरब डॉलर था। ये जानकारी सरकारी आंकड़ों से मिली है।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सितम्‍बर महीने में देश का निर्यात सालाना आधार पर 5.99 फीसदी बढ़कर 27.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सितम्‍बर 2019 में निर्यात 26.02 अरब डॉलर का रहा था।

समीक्षाधीन महीने में देश का आयात 19.6 फीसदी घटकर 30.31 अरब डॉलर रह गया है। एक साल पहले इसी महीने में यह 37.69 अरब डॉलर रहा था। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा है कि सितम्‍बर में व्यापार घाटा घटकर 2.72 अरब डॉलर रह गया है जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 11.67 अरब डॉलर रहा था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • बिहार के लोगों को बकवास नहीं, विकास चाहिए : नंदकिशोर यादव

    Fri Oct 16 , 2020
    पटना। राज्य के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा, विपक्ष में गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। पहले ठगबंधन के नेताओं ने घटक दलों को ठगा। ठगी से बचने के लिए ही कुछ ने अलग रास्ता पकड़ लिया। अब ठगबंधन के नेता जनता को ठगने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved