काठमांडू । सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) नेपाल की सेंट्रल जेल (Nepal’s Central Jail) से 19 साल बाद शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। उसे 15 दिन के भीतर उसके देश फ्रांस भेजे जाने का आदेश भी दिया गया है।
पूरी दुनिया में सीरियल किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) 1986 में भारत की राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल से फरार होने में सफल हो गया था। हालांकि बाद में भारतीय पुलिस ने गोवा में उसे गिरफ्तार कर लिया था।
शुक्रवार को शोभराज (Charles Sobhraj) को नेपाल की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। उसने 19 साल इस जेल में बिताए हैं। चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिस्वास ने कहा कि वे जल्द से जल्द शोभराज को फ्रांस में उसके परिवार के पास भेजने की कोशिश में हैं। निहिता ने बताया कि शोभराज के दिल की सर्जरी के बाद उसे कुछ समस्या हो रही है। ऐसे में उसे एक और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। चार्ल्स शोभराज दर्जनों हत्याओं, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल रहा है और उसकी भारत, ग्रीस समेत दक्षिण एशिया के कई देशों में अलग-अलग मामलों में तलाश है, हालांकि जेल से रिहा होने पर शोभराज खुद को बेकूसर बताया। एजेंसी
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved