img-fluid

सागर में सीरियल किलर ने की 4 की हत्या, पुलिस चकरघिन्नी

September 01, 2022

  • सोते हुए लोगों को बनाया निशाना

सागर। सागर में सिरफिरा सीरियल किलर घूम रहा है। इसके निशाने पर चौकीदार हैं। ये ड्यूटी के दौरान सोते मिलने वाले चौकीदारों को मौत के घाट उतार रहा है। सागर में सिलसिलेवार 4 चौकीदारों की हत्या कर चुका है। वारदात का पैटर्न एक जैसा है, जिससे पुलिस को किसी सीरियल किलर के होने का संदेह है। लगातार हो रही हत्याओं से शहर के लोग दहशत में हैं। अब तक की जांच में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें संदिग्ध सफेद शर्ट और हाफ पैंट पहने दिखा है। पुलिस ने संदिग्ध का स्कैच जारी किया है। बुधवार देर रात तक मोतीनगर थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस आरोपी की तलाश करती रही। लगातार हो रही हत्याओं की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि संदिग्ध की तलाश चल रही है। कैंट और सिविल लाइन की हत्या के मामले में एक ही आरोपी की जानकारी मिली है। वह मोतीनगर थाना इलाके में देखा गया है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें संदिग्ध सफेद शर्ट और हाफ पैंट पहने दिखा है। वारदातों के संदिग्ध का स्कैच जारी किया गया। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें संदिग्ध सफेद शर्ट और हाफ पैंट पहने दिखा है। वारदातों के संदिग्ध का स्कैच जारी किया गया।



मकसद लूटपाट नहीं
सागर में हुई चौकीदारों की हत्यारों में आरोपी ने एक ही पैटर्न अपनाया है, जिससे वारदात में एक ही आरोपी के होने की आशंका को बल मिला है। आरोपी अपने साथ कोई भी हथियार नहीं लाता है। उसे वारदात स्थल पर जो भी औजार मिलता है, उससे ही वारदात को अंजाम देता है। लूटपाट करना उसका मकसद नहीं है, क्योंकि चौकीदारों की हत्याओं में किसी के साथ भी लूट नहीं हुई है। सिर्फ वह मोबाइल साथ लेकर जाता है और सिम कॉर्ड मौके पर ही फेंक जाता है। इसके अलावा आरोपी ड्यूटी के दौरान सोते मिलने वाले चौकीदारों को ही अपना निशाना बना रहा है।

Share:

  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में विराजे भगवान श्रीगणेश

    Thu Sep 1 , 2022
    मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं.दीनदयाल परिसर के सामने स्थित नए कार्यालय परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved