
रोम । सेरी-ए (Serie-A) फुटबॉल लीग में इंटर मिलान (Inter Milan) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गेनोआ (Genoa) को 3-0 से हराया। यह इस लीग में मिलान की लगातार पांचवीं जीत है। इस मैच में इंटर मिलान ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के पहले मिनट में ही रोमेलु लुकाकु ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।
इसके बाद हाफ टाइम तक दोनों ही टीमें कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो सकीं। दूसरे हाफ में मातेओ दारमिआन ने 69वें मिनट में गोल कर मिलान की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद एलेक्सिस सानचेज ने 77वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। इंटर ने जहां अंत तक इस बढ़त को बनाए रखा वहीं, गेनोआ निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा। इंटर मिलान ने इस जीत से 56 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved