img-fluid

Netflix, Prime Video, JioHotstar और ZEE5 पर 11 सितंबर को रिलीज होंगी सात फिल्में-सीरीज, जानिए पूरी लिस्ट और कहानी

September 10, 2026

नई दिल्ली । 11 सितंबर 2026 (September 11, 2026) शुक्रवार को OTT प्लेटफॉर्म्स (OTT Platforms) पर मनोरंजन की कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस सप्ताह की सूची में अलग-अलग जॉनर की सात फिल्में और सीरीज शामिल हैं। इनमें बुंदेलखंड के बीहड़ों में डकैत और पुलिस के बीच मैनहंट की कहानी से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों (Freedom Fighters) की कहानी, डार्क कॉमेडी (Dark Comedy), सुपरनैचुरल थ्रिलर(Thriller) और पारिवारिक ड्रामा तक देखने को मिलेगा।

इस सूची में सबसे पहले घमासान शामिल है, जो ZEE5 पर रिलीज होगी। कहानी बुंदेलखंड के बीहड़ों में रहने वाले खूंखार डकैत महाराज के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। अर्शद वारसी ने महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि प्रतीक गांधी एसटीएफ अधिकारी आदित्य के किरदार में हैं। आदित्य महाराज की तलाश में उसके इलाके तक पहुंचता है और इसके बाद मैनहंट का घटनाक्रम आगे बढ़ता है। जांच के दौरान उसे राजनीतिक भ्रष्टाचार और सत्ता के खेल से जुड़े पहलुओं का पता चलता है।

दूसरी रिलीज प्रिंस ऑफ मॉलिवुड है, जो JioHotstar पर आएगी। यह मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म फिरोज की कहानी बताती है। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे फिरोज के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसका अमीर पिता है। पिता अपने बेटे के फिल्मी सपनों के खिलाफ है और इसी वजह से उसकी राह मुश्किल होती जाती है।

अमेजन प्राइम वीडियो पर द रिवोल्यूशनरीज रिलीज होगी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह सीरीज चार युवा स्वतंत्रता सेनानियों रासबिहारी बोस, प्रतिभा लाहिड़ी, सचिंद्र नाथ सान्याल और बाघा जतिन की कहानी पर आधारित है। ये क्रांतिकारी अंग्रेजों के खिलाफ पारंपरिक संवैधानिक विरोध के बजाय बंगाल और पंजाब में सशस्त्र क्रांति का रास्ता चुनते हैं।

Netflix पर गो टीम! नाम की स्पैनिश डार्क कॉमेडी रिलीज होगी। इसकी कहानी आर्थिक संकट से गुजर रही एक पनीर कंपनी के कर्मचारियों पर केंद्रित है। टीम-बिल्डिंग रिट्रीट के लिए कर्मचारियों को एक दूर गांव भेजा जाता है, लेकिन बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर मिलने के बाद पूरा माहौल बदल जाता है। इसके बाद यात्रा ऑफिस पॉलिटिक्स, आपसी प्रतिद्वंद्विता और अस्तित्व की लड़ाई में बदल जाती है।

Netflix पर ही स्टोलन हार्टबीट्स भी रिलीज होगी। एक खौफनाक हमले के बाद अनाबेल कोमा में चली जाती है। उसका साथ राफेल नाम का नर्स देता है, जिसके पास आत्माओं से बातचीत करने की अलौकिक शक्ति है। राफेल इसी शक्ति की मदद से अनाबेल पर हुए हमले की सच्चाई और उससे जुड़े रहस्यों का पता लगाने की कोशिश करता है।

JioHotstar पर अली बाबा और 40 भूत भी 11 सितंबर को आएगी। मध्य भारतीय लोककथाओं से प्रेरित यह सुपरनैचुरल थ्रिलर न्यूरोसाइकोलॉजी एक्सपर्ट अलीशा ‘अली’ निगम की कहानी है, जो अपने लापता पिता की तलाश में अलौकिक दुनिया तक पहुंचती है। पुलिस अधिकारी बाबा के साथ मिलकर वह पिता के गायब होने और 40 भटकती आत्माओं के बीच संबंध का रहस्य सुलझाने की कोशिश करती है। शेन निगम, अभय महाजन और जॉय सेनगुप्ता भी इसमें अहम भूमिकाओं में हैं।


  • सातवीं रिलीज विश्वनाथ एंड संस है, जो Netflix पर स्ट्रीम होगी। सूर्या और ममिता बैजू स्टारर यह फैमिली ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर में रिलीज के बाद अब यह फिल्म 11 सितंबर से Netflix पर उपलब्ध होगी।

    Share:

  • सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान का ईरान को संदेश, हमले रोकने के लिए प्रभाव इस्तेमाल करने की अपील

    Thu Sep 10 , 2026
    नई दिल्ली ।सऊदी अरब (Saudi Arabia) पर हूतियों (Houthis) के बढ़ते हमलों के बीच पाकिस्तान (Pakistan) ने ईरान (Iran) को चेतावनी देते हुए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने को कहा है। बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान पाकिस्तान ने तेहरान (Tehran)तक यह संदेश पहुंचाया कि ईरान हूतियों से सऊदी अरब पर हमले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved