
डेस्क। ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका में रहस्यमयी भूकंप के झटके लगे हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार सुबह अमेरिका के नेवादा राज्य में 4.3 तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए। नेवादा के ग्रामीण इलाकों को भूकंप के झटकों ने हिला दिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप के बाद ऑफ्टर शॉक भी आए।
नेवादा राज्य में पिछले कुछ दिनों से भूकंपों का सिलसिला थम नहीं रहा है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, टोनोपाह के पूर्वोत्तर इलाके में जहां अमेरिका का सीक्रेट टोनोपाह टेस्ट रेंज (जिसे ‘एरिया 52’ भी कहा जाता है) स्थित है। वहां पिछले तीन दिन से भूकंप आ रहे हैं।
यूएसजीएस के अनुसार रविवार (1 मार्च) से अब तक कई भूकंप झटके दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश भूकंप के झटके 2.5 से ऊपर की तीव्रता वाले हैं। सबसे मजबूत झटका रविवार सुबह 4.3 मैग्नीट्यूड का है। इसका केंद्र टोनोपाह से लगभग 48 मील (77 किमी) पूर्वोत्तर में रहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved