
इंदौर। शहर में रात और सुबह ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, वहीं दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। रात की अपेक्षा दिन का तापमान लगभग दोगुने पर है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर से ठंड में और बढ़ोतरी होगी। विमानतल स्थित मौसम केंद्र पर कल दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो सामान्य था, वहीं कृषि महाविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञों की माने तो इस बार दिन में तापमान सामान्य से उपर और रात में सामान्य से नीचे रहेगा। ठंड का समय और तीव्रता ज्यादा रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved