img-fluid

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, अब तक 7 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

January 15, 2021

जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) में भूकंप के तेज झटके (Earthquake) महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 हैं। इस भूकंप से अब तक कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान इंडोनेशिया के सुलावेसी शहर में वहां है। फिलहाल राहत और बचाव का काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। भूकंप का केंद्र मजाने शहर से 6 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके रात 1 बजे महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 60 से ज्यादा घरों को अब तक नुकसान पहुंचा है।


कहा जा रहा है कि करीब 7 सकेंड तक झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी नहीं दी गई है। इससे पहले गुरुवार को भी देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सोशल मीडिया पर भूकंप के बाद कई तरह के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कई लोग अपने घरों से भाग रहे हैं। सड़कों के किनारे मलवों के ढेर पड़े हैं। फिलहाल राहत और बचाव के कार्च चल रहे हैं।

Share:

  • बॉलीवुड का ये अभिनेता बिना वीजा के पंहुचा दुबई, फिर हुआ ये हाल, देखें वीडियो

    Fri Jan 15 , 2021
    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) हाल ही में कुछ पर्सनल काम के चलते UAE पहुंचे। लेकिन, यहां पहुंचने पर एक्टर दुबई एयरपोर्ट में एक प्रॉब्लम में फंस गए। विवेक ओबेरॉय बिना वीजा के ही UAE पहुंच गए थे। जिस पर उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन खास बात ये रही कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved