
इंदौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में अपने कार्यकर्ताओं (Workers) की चेतना को जगाने के लिए इंदौर आए भाजपा (BJP) के चुनावी रणनीतिकार अमित शाह (Amit Shah) आज यहां 50 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों (Booth Presidents) को संबोधित कर चुनावी रण के लिए तैयार करेंगे।

उनके इंदौर आगमन पर पूरा शहर जहां भगवामयी नजर आ रहा है, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने 15 दिनों की तैयारियों को केवल 72 घंटे में अंजाम देते हुए कार्यक्रम स्थल को शाह और मोदीमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेता जहां शामिल होंगे, वहीं कार्यकर्ताओं को लाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। अमित शाह बूथ अध्यक्षों को माइक्रो मैनेजमेंट की रणनीति सिखाएंगे और एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहकर चुनावी विधाओं पर चर्चा करेंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें भी दिशा-निर्देश देंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved