मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के किंग खान यानी अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर आस्क एसआरके (SRK) सेशंस में शाहरुख खान खुद फैंस को जवाब दे रहे हैं। एक फैन ने शाहरुख खान (SRK) से उनके रिटायरमेंट के बारे में पूछा, जिसका किंग खान ने करारा जवाब दिया।
”आस्क एसआरके” ट्विटर सेशन में फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता शाहरुख खान को टैग कर सकते हैं और अपने मन से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। इन सवालों का जवाब शाहरुख खान खुद देते हैं। आज के सेशन में भी फैंस ने शाहरुख से कई दिलचस्प सवाल किए।
शाहरुख खान की फिल्म ”पठान” इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन किया है। देश ही नहीं विदेशों में भी इस फिल्म ने खूब धूम मचाई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved