
इंदौर। शादी डॉट कॉम (Shaadi.com) पर तलाकशुदा (Divorced) महिला-पुरुष (Female and Male) मिले और शादी (Wedding) के बंधन में बंध गए। महिला का एक बेटा (Son) भी है, जिसे सौतला पिता करीब डेढ़ साल से हवस (Lust)का शिकार बना रहा था। कल रात को उस पर केस दर्ज कर उसे हिरासत (custody) में ले लिया गया।
सांवेर पुलिस (sanwer police) ने बताया कि टीमकगढ़ (Tikamgarh) की रहने वाली एक महिला ने अपने 9 साल के बेटे के साथ आकर दूसरे पति भरत पिता जगदीश जोशी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि वह महिला के बेटे के साथ बीते डेढ़ साल से डरा-धमकाकर अप्राकृतिक कृत्य करता आ रहा है। लॉकडाउन के दौरान महिला को बेटे ने पिता की करतूत बताई तो वह उसे मायके टीकमगढ़ लेकर चली गई। कल रात को महिला दोबारा आई और रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसकी मुलाकात भरत से शादी डॉट कॉम पर हुई थी। दोनों तलाकशुदा होने के चलते एक-दूसरे से शादी करने को तैयार हो गए। इस दौरान महिला ने भरत से बेटे को रखने की भी शर्त रखी थी। भरत उज्जैन के ख्यातनाम परिवार से ताल्लुक रखता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved