
नई दिल्ली। न्याय के देवता शनिदेव (Shanidev) मार्गी (Margi) होने जा रहे हैं. शनि (Shani) 23 मई 2021 से मकर राशि (Capricorn) में वक्री(retrograde) यानि उल्टी चाल से चल रहे हैं. वर्की होने से शनि(Shani) कई राशियों के जातकों पर भारी हैं. इस वजह से जातक कई उलझने में फंसे हुए थे. अगले माह 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को सुबह 8 बजे से शनि मार्गी(Shani Margi) हो जाएंगे, जिसके बाद कई राशियों को लाळा होगा. शनि दोष (Shani Dosh) के कारण मिलने वाली पीड़ा दूर होगी. वहीं कुछ राशियों के लिए ये समय कठिन भी रहेगा.
इन राशि के जातकों को होगा लाभ
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के अनुसार शनि के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को बड़ा फायदा होगा. शनि की साढ़ेसाती हटने के साथ ही इस राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरु हो सकता है. इसके अलावा मकर, कुंभ राशि के जातकों की भी परेशानियां कम होंगी. वहीं शनि की ढैय्या चलने से परेशान मिथुन और तुला राशि के जातकों को राहत मिलेगी. मेष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए साफ शब्दों में कहें तो अच्छा समय शुरू हो जाएगा.
इन्हें संभलकर रहने की आवश्यकता
वहीं इस परिवर्तन के बाद मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा. साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. ऐसे में इन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved