एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की तबीयत बिगड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था। अब एक्ट्रेस ने इन चीजों को अफवाह बताते हुए बयान जारी किया है। शर्मिला टैगोर का कहना है कि भगवान के आशीर्वाद से वह बिल्कुल ठीक हैं और कोई चिंता की बात नहीं है।
शर्मिला टैगोर ने कहा कि भगवान की दुआ से मैं ठीक हूं, मुझे कुछ नहीं हुआ है। कोई तबीयत खराब नहीं हुई है। चिंता की इसे लेकर कोई बात नहीं है। मैं 76 साल की हूं, मैं खुद को इस उम्र में किताबें पढ़ने, गार्डनिंग करने और सोशल एंगेजमेंट में व्यस्त रखने की कोशिश करती हूं। साथ ही घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिता रही हूं। चिंता करने की बात नहीं।
मुझे असित सेन की फिल्म ‘सफर’ और भीमसेन की फिल्म ‘दूरियां’ काफी पसंद आई। मैंने दोनों ही फिल्मों में काफी प्रोफेशनल रोल किया है। आज के जमाने में हीरोइन्स को मिलने वाले रोल्स से वह रोल काफी अलग था। इसके अलावा मुझे, अनुपमा, अमर प्रेम, सफर, तलाश और आराधना फिल्में काफी अच्छी लगीं। ‘अपुर संसार’ और ‘देवी’ अपने आप में बेहतरीन फिल्में रहीं। मुझे दोनों ही फिल्मों में सत्यजीत राय संग काम करने का मौका मिला था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved