
नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी जारी रही और दोनों सूचकांक हरे निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक की तेजी लेते हुए 56,318 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 144 अंक उछलकर 16,772 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में बीएसई का सेंसेक्स 437 अंक या 0.79 फीसदी उछलकर 55,818 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 105 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 16,628 के स्तर पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved