img-fluid

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज गुजरात में प्रचार करेंगे शशि थरूर, 17 अक्तूबर को है मतदान

October 12, 2022

अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार शशि थरूर आगामी चुनाव के प्रचार के लिए आज गुजरात जाएंगे। कांग्रेस सांसद थरूर के अलावा, अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, जिसके लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होना है। परिणाम 19 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।


  • थरूर साबरमती आश्रम से शुरू करेंगे प्रचार अभियान
    थरूर बुधवार दोपहर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने गुजरात दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद, वह पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस प्रतिनिधियों और मीडिया के साथ बातचीत करेंगे।खड़गे पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में थे। उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों से मिलने से पहले साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की थी।

    Share:

  • कर्ज नहीं चुकाने पर मालिक ने 16 मजदूरों को बनाया बंदी, मारपीट में गर्भवती पीड़िता ने खोया बच्चा

    Wed Oct 12 , 2022
    बेंगलुरु। कर्नाटक में मजदूरों को बंदी बनाकर रखने और उनके साथ मारपीट करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां के चिक्कमगलुरु में एक कॉफी बागान के मालिक ने दलित समुदाय के मजदूरी करने वाले 16 लोगों को काफी दिनों से बंदी बनाकर रखा हुआ था। इतना ही नहीं बागान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved