
बंगलूरू। केरल कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के सुधाकरण ने गुरुवार को अपनी ही पार्टी के फैसले पर सवाल उठाया और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में पार्टी द्वारा शशि थरूर का नाम शामिल न किया जाने पर हैरानी जताई। सुधाकरण ने कहा कि यह शशि थरूर का अपमान है। सुधाकरण ने कहा कि शशि थरूर एक योग्य नेता और पार्टी के ईमानदार सदस्य हैं। ऐसे में थरूर के नाम को शामिल नहीं किया जाना सही नहीं है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved