मनोरंजन

शत्रुघ्न सिन्हा का खुलासा, बोले- KRK को सपोर्ट करने के बाद लोगों ने सोनाक्षी के लिए कहीं गंदी बातें

मुंबई। बीते दिनों कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद वह कुछ दिनों तक जेल में भी रहे थे। इस मौके पर सोशल मीडिया पर हजारों लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे थे लेकिन अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका सपोर्ट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि केआरके को न्याय मिलना चाहिए। वहीं, अब शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि केआरके को सपोर्ट करना उन्हें भारी पड़ गया था। लोगों ने उन्हें और उनकी बेटी सोनाक्षी को जमकर ट्रोल किया था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि केआरके को सपोर्ट करने की वजह से लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। यहां तक की लोगों ने सोनाक्षी को भी नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा, ‘केआरके को लेकर किए गए उस ट्वीट के बाद लोगों ने मेरे और सोनाक्षी के बारे में गंदी बातें कीं। मैं उनकी गलतियों के बारे में बात नहीं कर रहा था। हो सकता है कि उनकी राय से हम इत्तेफाक नहीं रखते हैं। क्या हम सिर्फ केआरके के खिलाफ इसलिए हो जाए क्योंकि उनके सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं।


इसके आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें उठाया गया है क्या इस चीज का कोई भी समर्थन करेगा? मेरा मानना है कि वह थोड़ा ज्यादा ही हो गया था। मेरा यह सवाल है कि फिल्म इंडस्ट्री में कौन निर्दोष है? सेलेब्स के गलत कामों पर लोगों का ध्यान नहीं गया है। हम एक उद्योग के रूप में एक परिवार हैं। कभी-कभी इसे अनदेखा कर देते हैं। यह अलग बात है।

बता दें कि केआरके की गिरफ्तारी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साथ कई ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘किसी को कमाल राशिद खान को नहीं भूलना चाहिए। हर किसी को याद रखना चाहिए कि बड़े विरोध और संघर्ष के बावजूद KRK सेल्फ मेड मैन हैं, उन पर सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ समाज में भी अपनी जगह बनाई है। अपने दम पर।’ अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने भगवान से दुआ की थी कि केआरके को जल्द से जल्द न्याय मिले।

Share:

Next Post

गरबों की रोशनी से कमाए करोड़ों रुपए

Tue Oct 4 , 2022
तीन से चार लाख यूनिट रोजाना बिजली की खपत बढ़ी इंदौर। नवरात्रि (Navratri) के  बीते 8 दिनों में मां की आराधना में सजे गरबा पंडालों (Garba Pandal) की जगमग रोशनी जहां भक्तों का मन मोह रही है, वहीं तकरीबन तीन से चार लाख यूनिट बिजली (Electricity) की खपत भी हुई है।  शहर में एक हजार […]