img-fluid

शीतल ने लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता, अकेले हासिल किए हैं 4 स्वर्ण

October 22, 2026

डेस्क: शीतल देवी का जन्म भले ही बिना हाथों के हुआ था लेकिन उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी है. शीतल देवी ने इंडिविजुअल इवेंट में सिंगापुर की आर्चर को करीबी मुकाबले में 142-138 से हराया. बता दें शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स में 4 गोल्ड मेडल जीते हैं. पिछली बार भी उन्होंने दो गोल्ड अपने नाम किए थे. इसके अलावा वो दो सिल्वर मेडल भी जीती हैं.

शीतल देवी ने तोमन कुमार के साथ मिलकर भी भारत को गोल्ड मेडल जिताया. शीतल देवी और तोमन कुमार की जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने गुरुवार को हुए फाइनल में इंडोनेशिया की टीम को कड़े मुकाबले में मात दी.भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के तेओडोरा ऑडी आयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलंग को 151 148 के स्कोर से हराया. टॉप सीड भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और तीन अंकों से जीत हासिल की.


  • शुरुआती एंड में शीतल और तोमन ने 38 37 की मामूली बढ़त ली. इसके बाद उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत किया और दूसरे एंड के बाद 77 73 से आगे हो गए. इंडोनेशिया ने तीसरे एंड में एक अंक से जीत हासिल की, लेकिन भारत की तीन अंकों की बढ़त आखिरी एंड में भी बरकरार रही. अंतिम एंड में दोनों टीमों ने 38 38 अंक बनाए, जिससे भारत ने अपनी पिछली बढ़त के दम पर 151 148 से स्वर्ण पदक पक्का कर लिया.

    यह गोल्ड मेडल शीतल और तोमन के शानदार प्रदर्शन की सिर्फ एक झलक है. इस जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी कमाल कर दिखाया था. उन्होंने 1,402 अंक बटोरकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले रिकॉर्ड से दो अंक ज़्यादा था.

    शीतल देवी का जन्म बिना हाथों के हुआ था. वह अपने पैरों और टांगों का इस्तेमाल करके कंपाउंड धनुष को साधती हैं. फिर कंधे और जबड़े का उपयोग कर के धनुष की डोरी को खींचती और छोड़ती हैं. उनकी यह दृढ़ता और कौशल कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

    Share:

  • तीन साल में खूब पिछड़े, एक हफ्ते में ही लहरा दिया परचम

    Thu Oct 22 , 2026
    जहां चाह, वहां राह,तीन साल बाद सीएम हेल्पलाइन में जबलपुर नम्बर वन,कलेक्टर बोले,टीम वर्क ने किया मुम्किन जबलपुर। जितने वक्त में अफसर अमूमन जिले का कामकाज और व्यवस्थाएं समझने में लगाते हैं, उतने समय में जबलपुर के नवागत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बड़ा करिश्मा कर दिखाया। जिस शीर्ष मुकाम को पाने के लिए बीते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved