मुंबई (mumbai)। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के मुंबई स्थित घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लंबे समय से रिलेशनशिप (relationship) में रहने के बाद प्रेमिका अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Thea Shetty) से शादी करने जा रहे हैं। इनकी शादी 23 जनवरी को है।
अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Thea Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, भारतीय क्रिकेटर के मुंबई स्थित घर पर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। हाल ही में अथिया शेट्टी को क्रिकेटर केएल राहुल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, वे दोनों दुबई से वापस लौटे थे, जहां उन्होंने एक साथ नए साल को सेलिब्रेट किया था। सूत्रों के मुताबिक दोनों 23 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं।
बाकि सब गेस्ट अगले दिन संगीत समारोह में शामिल होंगे। अथिया के दोस्तों, भाई, एक्टर अहान शेट्टी और माता-पिता सुनील और माया शेट्टी के उनके संगीत पर प्रस्तुति देने की उम्मीद है। और शादी में सिर्फ दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved