img-fluid

अभिनेत्री कंगना रनौत के घर बजने वाली है शहनाई

August 23, 2020

अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जो इस समय चर्चा में है। कंगना की यह तस्वीर 22 साल पुरानी है। इस तस्वीर में कंगना रनौत अपने परिवार के साथ नजर आ रही है। कंगना ने तस्वीर शेयर कर खुलासा किया कि इस साल नवम्बर में उनके घर शादी की शहनाई बजने वाली है। कंगना रनौत ने ट्वीट किया-‘ये तस्वीर 1998 में मंडी स्थित मेरे मां के घर पर क्लिक की गई थी। दो बच्चे जो मेरे इर्द-गिर्द खड़े हैं वो मेरे भाई अक्षत और करण हैं। दोनों की इस साल नवंबर में शादी होने जा रही है।’
सोशल मीडिया पर कंगना की यह तस्वीर वायरल हो रही है। कंगना रनौत इन दिनों अपना सारा समय अपने परिवार के साथ मनाली में बीता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपने परिवार की तस्वीर साझा करती रहती है।कंगना रनौत बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा रहती हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इसके अलावा कंगना फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ में दिखाई देगी।

Share:

  • 26 अगस्त को लांच होगा वीडियो सॉन्ग "दिल यारा वे"

    Sun Aug 23 , 2020
    जयपुर। पंथ फिल्म्स एवं ट्यून म्यूजिक के बैनर तले निर्मित वीडियो सॉन्ग “दिल यारा वे” 26 अगस्त को रिलीज होगा। गत दिवस जेएलएन मार्ग स्थित एक निजी होटल में हुए कार्यक्रम में टीम मेंबर्स ने वीडियो सॉन्ग के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रोड्यूसर व ट्यून म्यूजिक के फाउंडर राजेश उतमानी, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved