ढाका। आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतें, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और सार्वजनिक सुरक्षा (Public Safety) जैसे प्रमुख मुद्दों को अवामी लीग अपने आंदोलन (Agitation) के माध्यम से उजागर करना चाहती है. इसके साथ ही, पार्टी ने राजनीतिक संबद्धता के आधार पर नागरिकों की हत्या और हमलों तथा न्यायपालिका और कानून प्रवर्तन के राजनीतिकरण की निंदा की है.
यह मुल्क अब एक विफल राज्य बनने की कगार पर खड़ा है, जहां मानवाधिकारों, समानता और सार्वजनिक सुरक्षा का कोई सम्मान नहीं रह गया है.’पार्टी ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं से यूनुस सरकार के ‘कुशासन’ और ‘धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों पर हमलों और धार्मिक भेदभाव को सरकार की ओर से दिए जा रहे संरक्षण’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved