मुंबई। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) भाभी जी घर पर हैं में लंब वक्त के बाद वापसी करने जा रही हैं। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने साल 2016 में भाभी जी धर पर हैं शो को छोड़ा था। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की जगह शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने ली थी। अब शुभांगी शो से बाहर जा रही हैं और शिल्पा शिंदे उनकी जगह लेंगी। भाभी जी घर पर हैं 2.0 के ट्रेलर में इसकी झलक देखने को मिली।
शिल्पा ने शुभांगी के बारे में बात की। शिल्पा को बताया गया कि शुभांगी ने कहा था कि वो (शिल्पा) अच्छी एक्ट्रेस हैं। इसपर शिल्पा ने कहा- सही कहा है। सही पकड़े हैं, उसे पता है। फिर शुभांगी के काम की बात करते हुए शिल्पा ने कहा- “देखिए एक एक्टर के तौर पर, मैंने उस वक्त भी बोला था जब विवाद चल रहा था, बहुत खुलकर, उसने काम किया है अच्छा। अच्छी एक्ट्रेस है, लेकिन कॉमेडी सबके बस की बात नहीं है। और उसके बाद किसी को कॉपी करना, वो बहुत मुश्किल है, बहुत प्रेशर होता है।”
‘ओरिजनल रोल करती तों…’
शिल्पा ने कहा कि किसी को कॉपी करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, “देखो आज मैं कितना भी सोचूं किसी एक्ट्रेस को कॉपी करना, तो वो कॉपी हो जाती है। चाहे मैं कितनी भी अच्छी एक्टिंग करूं। उन्होंने इशारा किया कि अगर शुभांगी एक ओरिजनल रोल निभातीं तो शायद उन्हें और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिलती।”
भाभी जी घर पर हैं 2.0 का जो ट्रेलर आया है उससे साफ है कि इस बार भाभी जी घर पर हैं 2.0 को भूतिया टच दिया गया है। ये शो 22 दिसंबर से एंड टीवी पर टेलीकास्ट होगा। शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी की भूमिका में नजर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved