मुंबई। टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ (bhaabhee jee ghar par hain) हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो की कॉमेडी के साथ ही इसके कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। खासतौर पर शो की अंगूरी भाभी। (Angoori Bhabhi) शो में कई बार फीमेल लीड किरदार बदल चुके हैं। अंगूरी भाभी (Angoori Bhabhi) का किरदार पहले शिल्पा शिंदे ने निभाया था और उनके जाने के बाद शुभांगी अत्रे नई अंगूरी भाभी बनी थीं। वहीं, अब एक बार फिर से अंगूरी भाभी के किरदार के बदलने की खबरें सामने आ रही हैं। खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे शो में फिर से वापसी कर रही है। इसके अलावा शो में और कई बड़े बदलाव आने वाले हैं। ऐसे में अब पहली बार शिल्पा ने शो में अपनी वापसी की खबरों पर रिएक्ट किया है।
अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ
शिल्पा शिंदे ने भी क्लियर किया कि यह सिर्फ खबर है, क्योंकि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘हमने बहुत से लोगों को हंसाया है। ‘भाबीजी घर पर हैं’ को 10 साल हो गए हैं। अब, वे भी कहानी में बदलाव चाहते हैं। लोग अब सोच रहे हैं कि मैं वापस आ रही हूं, लेकिन हां, बातचीत चल रही है। मुझे एक अलग शो के लिए अप्रोच किया गया था। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। ये सिर्फ खबर है।’ फिलहाल फैंस शिल्पा को शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved