
संत नगर। सावन सोमवार के चलते बजरंग सेना समिति द्वारा हलालपुरा मॉं काली के मंदिर में भगवान शिव का वेद मंत्रों द्वारा दूध, दही, शहद से अभिषेक किया गया एवं भोले बाबा से प्रार्थना की जल्द ही कोरोना जैसी घातक बीमारी से इस देश को छुटकारा दिलाए।
पूजा आराधना करवाने वाले पंडित राजकुमार गर्ग ने बताया कि सावन माह में शिव अभिषेक किसी भी दिन कर सकते है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव का दिन होता है तो शनिवार के दिन शिव अभिषेक अगर करे तो भगवान शिवजी एवं न्याय के देव शनि देव को भी प्रसन्न किया जा सकता है। भगवान शिवजी का अभिषेक करने वालो में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नानक चंदनानी, बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, हनी देवानी, महासचिव देवेन्द्र जैन विनोद आदि उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved