
इंदौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सोमवार शाम को 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद रात में 14 आईएएस अफसरों के भी तबादले (14 IAS officers transferred) कर दिए गए। सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration) से जारी आदेश में 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं।
जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े (Dr. Sudam Khade) को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।


शिवम वर्मा (shivam verma) को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें सरकार पहले ही 2028 में होने वाले मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला का प्रभार दे चुकी थी।
इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाया गया हैं। जबकि आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया हैं। वर्तमान में गृह सचिव आशीष भार्गव की नई पदस्थापना फिलहाल नहीं की गई है।
इन 5 जिलों में कलेक्टर बदले
इंदौर – शिवम वर्मा को कलेक्टर बनाया गया है। वर्मा अभी इंदौर नगर निगम में कमिश्नर हैं।
जबलपुर – राघवेन्द्र सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। राघवेंद्र सिंह अभी आगर-मालवा जिले के कलेक्टर हैं।
कटनी – आशीष तिवारी को कलेक्टर बनाया गया हैं। तिवारी अभी मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव हैं।
बड़वानी – जयति सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। जयति अभी उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ हैं।
आगर-मालवा – प्रीति यादव को कलेक्टर बनाया गया हैं। प्रीति अभी जबलपुर नगर निगम में कमिश्रर हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved