मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की धमाकेदार और धांसू आवाज की मल्लिका सिंगर शिवानी सिंह (Shivani Singh) का नया गाना ‘बाड़ फंसल सवतिया से’ रिलीज हो गया है। को भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज किया गया है। इस गीत को अभिनेत्री सौम्या पांडे (Saumya Pandey) पर फिल्माया गया है। इस धमाकेदार लोकगीत को शिवानी ने अपनी खास शैली में गाया है।
View this post on Instagram
गाने में सौम्या ने महफ़िल लूट ली है उनका हर अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। और गाने में बेहतरीन लोकेशन का उपयोग किया गया है।
‘बाड़ फंसल सवतिया से’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वही इनका निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। संगीत आर्या शर्मा का है। निर्देशन की भागदौड़ भोजपुरिया ने संभाली है तो कोरियोग्राफ दीपक शर्मा हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved