
भोपाल। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में भाजपा का बड़ा सदस्यता अभियान चल रहा है। जिसमें सिंधिया समर्थक कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में सिंधिया समर्थकों का बांहें फैलाकर भाजपा में स्वागत किया है। भाजपा का सदस्यता अभियान ग्वालियर में शनिवार से शुरू हो गया है। जिसमें पहले दिन ग्वालियर, गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले के कांगे्रसियों ने भाजपा की सदस्यता ली। आज मुरैना जिले के कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को भिंड जिले की मेहगांव, लहार, भिंड विधानसभा सीट, दतिया जिले की भंाडेर एवं सेवढ़ा विधानसभा सीट एवं श्योपुर जिले के श्योपुर एवं विजयपुरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सदस्तयता दिलाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहार, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य सभी नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा के सदस्यता अभियान में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री ग्वालियर के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं।
दिग्विजय भी पहुंचे ग्वालियर
्रभाजपा के सदस्तया अभियान की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में पहले से हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी ग्वालियर प्रवास पर हैं। इस दौरान वे बड़ी संख्या में कांग्रेसियों से मिलेंगे। इससे पहले दिग्विजय समर्थक कांग्रेसियों ने शनिवार को ग्वालियर में सिंधिया का कड़ा विरोध किया था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved