img-fluid

शिवराज ने उमा के घर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

February 28, 2023

भोपाल। मप्र सरकार की नई शराब नीति से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती खुश हैं। नीति आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहली बार पूर्व सीएम उमा भारती से मिले। इस दौरान उमा भारती ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। मुख्यमंत्री उनके घर पहुंचकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।



  • उमा ने तिलक कर उनका अभिनंदन भी किया। गौरतलब है कि नई आबकारी नीति के आने के पहले कई बार उमा भारती ने शिवराज पर निशाना साधा था। इस मुलाकात का वीडियो खुद उमा भारती ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ‘नई आबकारी नीति के बाद पहली बार शिवराज जी का मेरे घर पर आगमन पर उनका स्वागत सत्कार किया। आबकारी नीति में मध्य प्रदेश देशभर के लिए मॉडल स्टेट बन गया है। इसके लिए नारी शक्ति उनका अभिनंदन करती हेै।

    Share:

  • इन 'दलबदलुओं' का कटेगा टिकट!

    Tue Feb 28 , 2023
    आम चुनाव 2023 के लिए पार्टी की परंपरागत चयन प्रक्रिया से तय होंगे टिकट आकांक्षी विधानसभाओं पर भाजपा का मंथन रामेश्वर धाकड़ भोपाल। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने 7 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट चयन पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने यह काम आकांक्षी विधानसभा (कांग्रेस के कब्जे वाली)सीटों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved