
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा के दौरान तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली गुल हो गई, तंबू उड़ गया। बाद में शिवराज ने बैटरी के तार से माइक का तार तोडक़र जुगाड़ के माइक से सभा को संबोधित किया। शहडोल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विमान का फ्यूल खत्म होने पर तंज कसते हुए शिवराज ने कहा कि विमान का नहीं कांग्रेस का फ्यूल खत्म हो गया है। अब सोनिया गांधी भी राहुल को धक्का लगातीहै तो वो आगे नहीं बढ़ पाएंगे और न ही कांग्रेस टेकऑफ कर पाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved