
उज्जैन। इंदौर की कांगे्रस नेता शोभा ओझा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को वह सूची भेजेगी जिनकी मुलाकात राहुल गाँधी से होगी। 20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी और यात्रा के संचालन को लेकर समितियों का गठन किया जा रहा है और जवाबदारियां भी दी जा रही हैं। कल ही कमलनाथ के प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं शोभा ओझा को एक महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी, जिसमें यात्रा के दौरान वे राहुल गांधी से मिलवाने के लिए समन्वयक की भूमिका निभाएंगी। इनमें कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ सामाजिक संगठन, किसानों के संगठन और अलग-अलग संगठन शामिल हैं। यानी एक तरह से कौन राहुल गांधी से मिलेगा या नहीं यह ओझा ही तय करने वाली हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved