
डेस्क। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कई सिनेमाघरों में आज पेड प्रीव्यू है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में होने वाले पेड प्रीमियर शो, तय समय से कुछ ही घंटे पहले रद्द कर दिए गए हैं। इन क्षेत्रीय भाषाओं के शो की जगह अब फिल्म का ओरिजिनल हिंदी वर्जन दिखाया जाएगा। आखिरी समय पर शो रद्द होने की वजह, फिल्म के तमिल और तेलुगू वर्जन का उपलब्ध न होना है।
फिल्म के पेड प्रीव्यू शो बुधवार शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाले थे, लेकिन सिनेमा चेन ने बताया कि तमिल वर्जन उपलब्ध न होने की वजह से तमिल पेड प्रीव्यू शो रद्द करने पड़े। उन्होंने आगे बताया कि इन शो की जगह अब हिंदी पेड प्रीव्यू शो दिखाए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा कि जिन लोगों ने टिकट खरीदे थे, उन्हें अब रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस देरी की वजह सिनेमाघरों तक कंटेंट पहुंचाने में हुई रुकावट है। असल में, ‘धुरंधर 2’ का हिंदी वर्जन देश भर के सिनेमाघरों में जल्द ही पहुंचा है। वहीं, सबटाइटल पैकेज भी जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है। खबर यह भी है कि मेकर्स ने सिनेमाघरों को फिल्म का हिंदी वर्जन तो भेज दिया था, लेकिन तमिल और तेलुगू वर्जन की डबिंग का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। पोस्ट-प्रोडक्शन में हुई इस देरी की वजह से आखिरकार क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म दिखाना नामुमकिन हो गया। इसके चलते प्रीमियर रद्द करने पड़े।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved