अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की आगामी फिल्म ‘बबली बाउंसर’ (bubbly bouncer) की शूटिंग पूरी हो गई है। इसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें व वीडियो साझा करते हुए दी हैं, जिनमें फिल्म की पूरी टीम एक साथ नजर आ रही है । इसके साथ ही मधुर भंडारकर ने कैप्शन में लिखा-‘बबली बाउंसर की शूटिंग पूरी। 3 महीने, 42 दिन। शानदार यादें, प्यारी दोस्ती, शानदार टीम-वर्क, सुपर फन। मेरे सभी अभिनेताओं, तकनीशियनों और शुरुआत से लेकर अंत तक योगदान देने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद!’
View this post on Instagram
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved