img-fluid

खाचरौद में सट्टा खाईवाल की दुकानें और फैक्टरी तोड़ी

September 15, 2022

उज्जैन। खाचरौद में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद 15 दिन पहले एक मकान पर दबिश दी थी जहाँ से सट्टाघर पकड़ाया था और संचालित करने वाला आरोपी भाग निकला था। आरोपी के लगातार फरार रहने और उसके अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए आज सुबह टीम नगर पालिका के सहयोग से उसकी चार दुकानें और फैक्टरी तोडऩे पहुँची और कार्रवाई शुरू कर दी गई।



  • खाचरौद थानाप्रभारी रविन्द्र यादव ने बताया कि खाचरौद में रहने वाला पराग उर्फ मोनू वीरेन्द्र मेहता के घर पर मुखबिर की सूचना के बाद दबिश दी थी और वहाँ से बड़ी मात्रा में सट्टा करते लोग पकड़े गए थे। इस दौरान पराग भागने में सफल हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। इधर पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ मारपीट, जबरन वसूली, ज्वलनशील पदार्थों का अवैध रूप से भंडारण और सट्टाघर चलाने जैसे गंभीर मामले चल रहे हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की नगर पालिका से उसकी संपत्ति का पता लगाया जिसमें आरोपी की 4 दुकानें, एक फैक्टरी का पता चला जो वह अवैध रूप से संचालित कर रहा है। आज सुबह पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी की उक्त सभी दुकानें और फैैक्टरी तोडऩे का काम शुरू कर दिया गया। सुबह से नगर पलिका का अमला और पुलिस बल ने अभियान शुरू कर दिया था।

    Share:

  • दो वर्षों बाद उज्जैन आए बंगाल के कलाकार

    Thu Sep 15 , 2022
    कोरोना के कारण नहीं बना सके थे मूर्तियाँ-इस बार एक माह पहले से ही बुकिंग होने लगी उज्जैन। दो वर्षों बाद बंगाल के कलाकारों का आगमन उज्जैन की बंगाली कॉलोनी में हुआ है। लगभग दस से अधिक ये कलाकार दुर्गा मूर्तियों को बना रहे है तथा इन्हें इस बार की नवरात्रि में अच्छा धंधा होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved