मनोरंजन

इस फिल्‍म में डबल रोल में दिखाई देगी Shraddha Kapoor, देखें वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर नजर आ रहीं थीं। अब हाल ही में उन्होंने अपने नए प्रोजक्ट की घोषणा की है। श्रद्धा कपूर ‘चालबाज इन लंदन’ (chaalbaaz In London) में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा (Video Share) किया है। सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में श्रद्धा डबल रोल (Double Roll) में नजर आने वाली हैं। श्रद्धा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।



बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन पंकज पाराशर (Pankaj Parashar) ही करेंगे। पंकज ने ही 1989 में आई फिल्म ‘चालबाज’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी और रजनीकांत साथ नजर आए थे। वहीं अब श्रद्धा कपूर फिल्म में श्रीदेवी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। गौरतलब है कि ये पहली फिल्म होगी जिसमें श्रद्धा का डबल रोल देखने को मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

इस फिल्म की घोषणा करते हुए श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘चालबाज इन लंदन। इस फिल्म का निर्देशन सिर्फ और सिर्फ पंकज पाराशर ही कर रहे हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अहमद खान और शायरा खान फिल्म के निर्माता है’। हालांकि क्या आप जानते हैं कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी इस फिल्म के रीमेक में आलिया को देखना चाहती थीं?
एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि, ‘अगर आज के समय में चालबाज का रीमेक बनता है तो बहुत अच्छा होगा। आलिया इस रोल में बिल्कुल फिट बैठेगी। उसका स्वभाव वैसा ही मस्ती वाला है। वो एक साथ खतरनाक और मासूम दोनों लग सकती है’। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और फिल्म में आलिया की जगह श्रद्धा को कास्ट किया गया।
बता दें कि चालबाज में श्रीदेवी के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। वहीं श्रीदेवी के अलावा फिल्म में सनी देओल और रजनीकांत भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी के साथ साथ फिल्म का गाना ‘किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की’ भी काफी सुपरहिट हुआ था। अब कुछ श्रीदेवी जैसा ही जलवा श्रद्धा इस फिल्म में दिखाती नजर आएंगी।

Share:

Next Post

बांग्लादेश में कल से एक सप्‍ताह का लॉकडाउन

Sun Apr 4 , 2021
ढाका। कोरोना वायरस (Corona Virus) दुनियाभर में कहर बरपा रहा है। स्थिति पिछले साल से बदतर होती जा रही है। जहां भारत के भी कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन (Lockdown) जैसी स्थिति है तो वहीं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश(Bangladesh) ने देश में संपूर्ण लॉकडाउन(full Lockdown) की घोषणा की है। कोरोना के मामलों में आई […]