img-fluid

श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतते ही रचेंगे इतिहास, टूट जाएगा 88 साल पुराना रिकॉर्ड

July 25, 2026

डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे के स्टेडियम में 25 जुलाई को खेला जाएगा। टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आखिरकार पहली जीत हासिल करने में सफलता इस सीरीज के पहले मुकाबले में जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया को अय्यर की कप्तानी में शुरुआती सात मुकाबलों में से 6 में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद एक मैच बारिश के चलते रद्द रहा था। वहीं अय्यर के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इतिहास रचने का मौका रहने वाला जिसमें यदि वह टॉस जीतने में कामयाब होते हैं तो लगातार 8 टॉस जीतने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले कप्तान बन जाएंगे।


  • भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए जिम्मेदारी का आगाज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा जिसमें उनको लगातार 6 मैचों में हार के चलते काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। अय्यर ने अपनी कप्तानी में पहले दो मैच आयरलैंड के खिलाफ खेले तो वहीं अगले 5 मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले जिसमें सभी में टॉस जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीता तो उसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉली हेमंड के बराबर पहुंच गए। वहीं अब यदि दूसरे टी20 मैच में अय्यर टॉस जीत जाते हैं तो वह 88 साल पुराने वॉली हेमंड के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ लगातार सबसे ज्यादा मैचों में टॉस जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे।

    Share:

  • बॉडी कैमरा लगाकर ड्यूटी करेंगे TTE, यात्रियों के साथ रेल कर्मचारियों को भी होगा फायदा

    Sat Jul 25 , 2026
    नई दिल्ली। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज डिवीजन ने बॉडी वॉर्न कैमरा (Body Worn Camera) पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। इस नए सिस्टम के तहत, टिकट चेकिंग कर्मचारी (TTE) ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनकर टिकट की जांच करेंगे, जिससे टिकट जांच के दौरान होने वाली प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड होगी। ये पायलट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved