img-fluid

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आज से खुलेगा श्रीरामजन्मभूमि पथ

July 30, 2023

अयोध्या (Ayodhya)। रामलला (Ramlala) के दर्शनार्थियों के लिए नए दर्शन मार्ग (New vision route) का शुभारंभ रविवार को होने जा रहा है। पुराने दर्शनमार्ग में बदलाव करते हुए अब इस नए मार्ग (Shri Ram Janmabhoomi path) से भक्त रामलला का दर्शन करने के लिए परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। निर्माण कार्यों में गति (Speed ​​in construction works) लाने के लिए रंग महल बैरियर होकर जाने वाला पुराना मार्ग बंद (Old road closed) होगा।

30 जुलाई को रामलला के दर्शन के लिए नया मार्ग शुरू होगा। इसके बाद श्रद्धालु 566 मीटर लंबे श्रीरामजन्मभूमि पथ से होकर रामलला का दर्शन कर सकेंगे। 39 करोड़ से यह मार्ग करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार हुआ है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग के शुभारंभ के अवसर पर यह जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि रामलला का नया दर्शन मार्ग श्रीरामजन्मभूमि पथ बिड़ला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलला के दरबार तक पहुंचने वाला सबसे नजदीक और सुविधाजनक मार्ग है। इस मार्ग पर निशुल्क पेयजल, लॉकर, विश्राम और चिकित्सा आदि की सुविधाएं ट्रस्ट ने पहले से ही कर रखी हैं।

इस भव्य मार्ग को फूलों से सजाया जाएगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने वन विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण को इसके लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर भव्य रोशनी की व्यवस्था की गई है। पिंक सैंड स्टोन से बना यह मार्ग बेहद खूबसूरत बनाया गया है। इसकी चौड़ाई करीब 100 फीट रखी गई है। रामलला की आरती के लिए पास की सुविधा का काउंटर भी इसी मार्ग पर है।

Share:

  • US: डीएफसी की डिप्टी सीईओ बनीं भारतीय मूल की Nisha Biswal

    Sun Jul 30 , 2023
    वाशिंगटन (Washington)। भारतीय मूल की नीति विशेषज्ञ (Indian-origin policy expert) निशा देसाई बिस्वाल (Nisha Desai Biswal) अमेरिकी वित्त एजेंसी (US finance agency) अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) (International Development Finance Corporation -DFC) की डिप्टी सीईओ (Deputy CEO) होंगी। यूएस सीनेट ने इस पद के लिए उनके नामांकन को मंजूरी दे दी है। अब बिस्वाल यूएस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved