img-fluid

सिद्धार्थ आनंद ने कहा, ‘किंग’ को लेकर एक्सपेक्टेशन्स हैं, लेकिन प्रेशर नहीं लेना चाहता

February 12, 2026

मुंबई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग (King) की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का निर्देशन पठान, वॉर और फाइटर जैसी सफल फिल्में बना चुके सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक ने खुलकर बताया है कि क्या उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर दबाव महसूस हो रहा है।



  • ‘प्रेशर नहीं, लेकिन उम्मीदें बहुत हैं’
    एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि कोई दबाव नहीं है, क्योंकि शाहरुख खान जैसे मेगास्टार के साथ काम करने पर स्वाभाविक रूप से उम्मीदें बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा, “उम्मीदें जरूर हैं, लेकिन अगर मैं उन्हें अपने ऊपर हावी होने दूं तो मैं फिल्ममेकिंग में गलत हो जाऊंगा। अगर सफलता का कोई तय फॉर्मूला होता तो हर फिल्म ब्लॉकबस्टर होती।”

    फॉर्मूला नहीं, ईमानदार फिल्म बनाने पर फोकस
    सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने पठान भी किसी गणित या बॉक्स ऑफिस नंबर को ध्यान में रखकर नहीं बनाई थी।
    उनके अनुसार, जब फिल्मकार ‘सक्सेस फॉर्मूला’ के पीछे भागने लगता है तो वह बार-बार यह सोचने लगता है कि दर्शक क्या पसंद करेंगे, और यही रचनात्मकता को नुकसान पहुंचाता है।
    उन्होंने कहा कि किंग पर पूरी टीम मेहनत कर रही है और उनका उद्देश्य दर्शकों के साथ फिर से वही जुड़ाव हासिल करना है।

    स्टारकास्ट भी है खास
    फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
    यह पहली बार होगा जब शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना खान किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। थिएटर में रिलीज होने वाली यह सुहाना की पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह जोया अख्तर की द आर्चीज में नजर आई थीं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

    दीपिका-शाहरुख की हिट जोड़ी फिर साथ
    दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की यह साथ में छठी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान और जवान जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

    रिलीज डेट तय
    फिल्म किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

    Share:

  • Raghav Chadha raised the issue of the 'Right to Recall' in Parliament. Know in which countries this system is in place?

    Thu Feb 12 , 2026
    New Delhi. Aam Aadmi Party (AAP) Rajya Sabha MP Raghav Chadha made headlines on Wednesday by discussing the ‘Right to Recall’ in Parliament. He said that if elected leaders do not perform up to public expectations, voters should have the right to remove them before the completion of their term. In his address during Zero […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved