मुंबई। विद्या बालन (Vidya Balan) के पति और बॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के बजट और एक्टर्स की फीस को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म के बजट का 30 से 40 पर्सेंट एक्टर्स की फीस में चला जाता है। सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि कैसे आजकल कुछ एक्टर्स फीस कम लेकर फिल्म के प्रॉफिट शेयरिंग करते हैं।
एक्टर्स की फीस पर क्या बोले सिद्धार्थ रॉय कपूर
एक खास बातचीत में सिद्धार्थ ने समझाया कि बड़े प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्मों में टॉप स्टार्स को कास्ट करने के लिए अक्सर बजट का 30 से 40 पर्सेंट हिस्सा उनकी फीस में चला जाता है। सिद्धार्थ ने आगे बताया कि हालांकि उन्होंने इस अप्रोच में बदलाव देखा है। अब बहुत से एक्टर्स फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी के बदले कम फीस लेना पसंद करते हैं।
सलमान, शाहरुख का लिया नाम
सिद्धार्थ ने कहा ठीक इसी तरह भारतीय सिनेमा में अगर सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान या ऋतिक रोशन किसी फिल्म में हों, तो फिल्म के बजट पर उसका भारी असर पड़ता है क्योंकि इन एक्टर्स का बॉक्स ऑफिस पर काफी गहरा प्रभाव है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved