
भोपाल। अवधपूरी क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए अवधपुरी परिक्षेत्र विकास योजना महासमिति द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा। यह जानकारी देते हुए महासमिति के रमन तिवारी ने बताया कि विगत 25 दिनों से राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र मे 1995 की मास्टर प्लान की सड़कों को अभी तक विकास नहीं हो पाया है। इसको लेकर 71 से ज्यादा अवधपुरी निवासियों की अवधपुरी परिक्षेत्र विकास योजना महासमिति के बैनर तले एक जन आंदोलन हस्ताक्षर अभियान के रूप में चलाया जा रहा था। इस आंदोलन के कारण मास्टर प्लान की सड़कों में से एक हबीबगंज नाका से अवधपुरी होते हुए 11 मील बायपास से मिलने वाली सड़क की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि जब तक मास्टर प्लान की समस्त सड़कें नहीं बन जाती तब तक महासमिति चैन से नही बैठेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved