img-fluid

सिक्किम : लैंडस्लाइड में 7 की मौत, मीथेन ब्लास्ट के बाद सुरंग में फंसे थे 27 मजदूर

July 21, 2026

नई दिल्ली. सिक्किम (Sikkim) के नामची जिले में एक निर्माणाधीन टनल (Tunnel under construction) के बाहर भूस्खलन (landslide) होने से करीब 27 मजदूर (27 workers) अंदर फंस गए थे. फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है. ताजा जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है. शवों को सिंगतम जिला अस्पताल, STNM अस्पताल (गंगटोक) और नामची जिला अस्पताल ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि टनल के भीतर मीथेन गैस होने की आशंका है. इसी वजह से बचाव अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गैस के संभावित असर के कारण कई बचावकर्मियों की तबीयत भी बिगड़ने की जानकारी भी सामने आई है.


  • इस बीच नामची जिला प्रशासन NHPC अधिकारियों, SDRF, NDRF, सिक्किम पुलिस, फायर और इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर लगातार बचाव अभियान चला रहा है. SSDMA स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है.

    बता दें, यह हादसा समरदुंग टनल में हुआ. जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद टनल का प्रवेश रास्ता मलबे के कारण बंद हो गया. प्रशासन ने जानकारी दी है कि सामरदुंग-मामरिंग टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

    मीथेन गैस बनी चैलेंज
    रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ा चैलेंज टनल के अंदर मौजूद मीथेन गैस को माना जा रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि गैस के संपर्क में आने से कई बचावकर्मियों को चक्कर आए, जबकि कुछ बेहोश भी हुए हैं.

    बताया जा रहा है कि भूस्खलन के बाद जमीन और चट्टानों की परतें खिसकने से यह गैस बाहर निकली. वहीं, टनल का संकरा रास्ता और कम दृश्यता भी राहत और बचाव अभियान में बड़ी बाधा बन रहे हैं. इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद सावधानी के साथ चलाया जा रहा है.

    Share:

  • शंभू बॉर्डर : सड़कों पर बैरिकेड्स, अलर्ट पर पुलिस, दिल्ली कूच पर अड़े हजारों किसान!

    Tue Jul 21 , 2026
    नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) से हजारों किसान (thousands of farmers) आज दिल्ली (Delhi) कूच के लिए शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर इकट्ठा हो रहे हैं. यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका (India-US) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते यानी एफटीए (FTA) के खिलाफ किया जा रहा है. इस समझौते के रद्द होने की मांग को लेकर देश बचाओ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved