
भोपाल । जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने पद से इस्तीफा दे ही दिया। सिलावट ने कहा कि मैं संविधान के दायरे में हूं और कल रात ही मैंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को अपना इस्तीफा भेज दिया था। सभी सरकारी सुविधाओं को भी छोड़ दिया और मैं तो शुरूआत से ही आम प्रत्याशी की तरह ही जनसंपर्क पर निकला हूं। सिलावट को विधायक बने बिना 21 अप्रैल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी और अब 6 महीने बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौप दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved