img-fluid

चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी की संभावना, सोने की तुलना में हो सकती है तेज बढ़ोतरी

February 24, 2026

डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि, बीते कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में जारी ये उतार-चढ़ाव काफी हद तक सीमित हो चुका है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर ने टेक्निकल संकेतों के जरिए सोने और चांदी की कीमतों में आने वाले संभावित बदलावों को लेकर कुछ अहम जानकारी शेयर की हैं। गोल्ड-सिल्वर रेश्यो (GSR) गिरकर 59.40–60 के पास आ गया है, जो ये दर्शाता है कि चांदी अब मजबूत हो रही है। जब ये रेश्यो ऊपर जाता है, तो सोना महंगा होता है या चांदी सस्ती होती है। इसी तरह, जब ये नीचे आता है तो चांदी की कीमत सोने के मुकाबले तेजी से बढ़ती है।


  • डायरेक्टर के मुताबिक, चांदी की कीमतों में कई वजहों से जोरदार तेजी आ सकती है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्यूफैक्चरिंग में चांदी की जबरदस्त इंडस्ट्रियल डिमांड है। इसके अलावा, बाजार में चांदी की उतनी सप्लाई नहीं हो पा रही है, जितनी डिमांड है। इतना ही नहीं, सोने के मुकाबले चांदी अभी भी निवेश के लिए आकर्षक और सस्ती लग रही है।

    टेक्निकल संकेत

    • Oversold: चार्ट पर संकेत मिल रहे हैं कि चांदी की बिकवाली अब थमने वाली है क्योंकि RSI इंडिकेटर बहुत नीचे है।
    • बड़ी गिरावट के बाद रिकवरी: पहले गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 107 तक चला गया था, जो अब गिरकर 60 के करीब आ गया है। इसका मतलब ये हुआ कि चांदी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

    Share:

  • CM नीतीश कुमार और वीरेंद्र के बीच तीखी नोकझोंक, चौकीदारों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर हंगामा

    Tue Feb 24 , 2026
    पटना। बिहार विधानसभा में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र आमने सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने कल चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी की। आरजेडी विधायकों ने ‘लाठी गोली की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved