img-fluid

नवरात्र में पीली सरसों के ये आसान उपाय बदल सकते हैं किस्मत, धन लाभ और कर्ज मुक्ति के लिए आजमाएं

March 20, 2026

नई दिल्ली। मां दुर्गा (Maa Durga) की आराधना का पावन पर्व नवरात्र (Navaratri) 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक मनाया जा रहा है। यह समय देवी की कृपा पाने के साथ-साथ जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान पीली सरसों (Yellow Mustard) के कुछ सरल उपाय करने से आर्थिक तंगी, कर्ज और अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है।

ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में पीली सरसों से जुड़े कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को नवरात्र समाप्त होने से पहले करना अधिक फलदायी माना जाता है।

पीली सरसों के खास उपाय

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए
अगर घर में लगातार तनाव, झगड़े या आर्थिक परेशानी बनी रहती है, तो नवरात्र के दौरान थोड़ी सी पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और इसे मुख्य द्वार पर लटका दें। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती।


  • आर्थिक समस्याओं से राहत के लिए
    यदि मेहनत के बावजूद धन नहीं टिक रहा है, तो रात के समय एक मुट्ठी पीली सरसों को सिर से सात बार वारकर किसी सुनसान स्थान या बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इससे धन प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है।

    कर्ज से मुक्ति पाने के लिए
    कर्ज से परेशान लोग नवरात्र के दौरान पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर पोटली बनाएं और उसे तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रखें। साथ ही मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें।

    पूजा का पूर्ण फल पाने के लिए
    नवरात्र पूजा के समय चांदी की कटोरी में एक मुट्ठी पीली सरसों रखकर माता के चरणों में अर्पित करें। इससे पूजा पूर्ण मानी जाती है और विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए
    यदि करियर में रुकावटें आ रही हैं, तो नवरात्र या मंगलवार-रविवार के दिन पीली सरसों को सिर से सात बार वारकर घर के बाहर दक्षिण दिशा में या चौराहे पर फेंक दें। इससे बाधाएं दूर होने की मान्यता है।

    इन उपायों को करते समय मन में श्रद्धा रखना और “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है, जिससे इनका प्रभाव बढ़ सकता है।

    (डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय आधार पर दी गई है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)

    Share:

  • UP : नौकरी से छुट्टी लेकर LPG सिलेंडर के लिए 200 किमी दूर जाकर 9 घंटे लाइन में लगा शख्स...

    Fri Mar 20 , 2026
    बाराबंकी. ईरान (Iran), इजरायल (Israel) और अमेरिका (US) के बीच युद्ध ने पूरी दुनिया के साथ भारत (India) को भी अच्छा खासा प्रभावित किया है. पेट्रोल और एलपीजी गैस (LPG Gas) की सप्लाई में कमी से कई जगह हड़कंप की स्थिति है. इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई एक तस्वीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved