img-fluid

सिंदूर भरा, शादी का वादा और; शख्स ने दोस्त की बहन से किया रेप

November 24, 2025

rapeग्वालियर । ग्वालियर (Gwalior) में एक शख्स ने दोस्त की बहन के साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म (Rape) जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले पीड़िता से शादी का वादा किया,मांग में सिंदूर भरा और उसका रेप किया। यहीं नहीं उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लड़की को धमकाता था और इस बीच उसने कई बार पीड़िता के साथ रेप किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के हजीरा थाना में चार दिन पहले ही राम नगर गणेश मंदिर के पास रहने वाले 23 वर्षीय गोलू उर्फ विश्वजीत सिंह राजावत पर उसके ही दोस्त की बहन ने मांग भरकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था जिस पर पुलिस ने विश्वजीत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से पैरवी करते हुए एडवोकेट अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस थाना हजीरा में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 27 नवंबर को आरोपी का लगन-फलदान का कार्यक्रम है। जबकि 30 नवंबर को शादी है। पीड़िता ने पैसे ऐंठने के लिए केस दर्ज कराया है। साथ ही डीएनए मैच कराने आरोपी का ब्लड सैंपल भी ले लिया गया है।



शहर के हजीरा थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को बताया था कि उसके भाई की दोस्ती विश्वजीत उर्फ गोलू राजावत पुत्र धर्मेन्द्र सिंह राजावत निवासी राम नगर गणेश मंदिर के पास से है। जिस कारण विश्वजीत का उसके घर आना जाना है। छात्रा घर पर अकेली थी और परिजन किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इसी बीच विश्वजीत उसके घर आया और उसके भाई के बारे में पूछा तो छात्रा ने बता दिया कि भाई व अन्य परिजन घर पर नहीं है। इसका पता चलते ही वह अंदर आया और उसकी मांग भर दी। साथ ही बताया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा। इसके बाद जबरन उसके साथ गलत काम किया।

वारदात के बाद आरोपी उसे घटना की बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे गया था। बदनामी के कारण वह चुप रही। कुछ दिन बाद बात करने के बहाने आरोपी ने उसे होटल बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। इस तरह वह उसका शोषण करने लगा। दो दिन पहले छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। जिस पर पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत की थी।

Share:

  • जेलेस्की ने ट्रंप के जीरो ग्रैटिट्यूड तंज के बाद दिखाई नरमी... जताया अमेरिका का आभार

    Mon Nov 24 , 2025
    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के जीरो ग्रैटिट्यूड (Zero Gratitude) वाले तंज के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने अपने रुख में नरमी दिखाई है। जेलेंस्की ने अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का सार्वजनिक रूप से आभार जताया, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved