img-fluid

सिंगर अल्ताफ राजा के नाम दर्ज है गिनीज बुक में रिकॉर्ड, लेकिन अब हो गए गायब ?

March 24, 2025

मुंबई। अल्ताफ राजा (Altaf Raja) का भी एक दौर था जब हर फिल्ममेकर उनका गाना अपनी फिल्म में लेने के लिए बेताब रहता था। उनका नाम गिनीज बुक (Guinness Book) में क्यों दर्ज किया गया? ऐसा क्या हुआ कि अल्ताफ अचानक गायब से हो गए। और अभी वह कहां हैं?

क्यों गायब हो गए अल्ताफ राजा? आज कहां हैं?
‘तुम तो ठहरे परदेसी’ से लेकर ‘आवारा हवा का झोंका हूं’ और ‘थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए’ जैसे सुपरहिट गाने गा चुके सिंगर अल्ताफ राजा की एक वक्त पर इंडस्ट्री में तूती बोलती थी। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए बेताब रहते थे। फिर ऐसा क्या हुआ कि अल्ताफ राजा रातो-रात इंडस्ट्री से गायब हो गए?

सुनिए अल्ताफ राजा की कहानी
तो चलिए जानते हैं सिंगर अल्ताफ राजा की कहानी, आखिर वो अभी कहां हैं और क्या कर रहे हैं? और सिनेमा जगत ने उन्हें करियर के पीक पर होने के बावजूद ठुकरा सा क्यों दिया? चलिए जानते हैं।

सुनिए अल्ताफ राजा की कहानी
तो चलिए जानते हैं सिंगर अल्ताफ राजा की कहानी, आखिर वो अभी कहां हैं और क्या कर रहे हैं? और सिनेमा जगत ने उन्हें करियर के पीक पर होने के बावजूद ठुकरा सा क्यों दिया? चलिए जानते हैं।

अल्ताफ के करियर में स्पीडब्रेकर्स
अल्ताफ राजा ने अपनी म्यूजिक जर्नी की शुरुआत साल 1993 में की थी। साल 2010 में उन्होंने ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ में काम किया था, इसके बाद 2 साल वह गायब रहे और फिर 2013 में ‘घनचक्कर’ फिल्म से वापसी की।

म्यूजिक इंडस्ट्री में अल्ताफ की शुरुआत
15 अक्टूबर 1967 को नागपुर में पैदा हुए अल्ताफ राजा ने महज 15 साल की उम्र में म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया। अल्ताफ ने बैक-टू-बैक कई म्यूजिक कॉम्पटिशन जीते और जब गायकी की दुनिया में उतरे तो तबाही मचा दी।

गाना जिसने गिनीज बुक में बनाई जगह
अल्ताफ राजा के गाने ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ के उस दौर में 70 लाख से ज्यादा कैसेट बिके थे। इस गाने ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई थी।

जब फिल्म में नजर आए अल्ताफ
इसके बाद अल्ताफ राजा ने शपथ फिल्म में जब ‘थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए’ सॉन्ग गाया तो इसने भी धूम मचा दी। इसके बाद भी अल्ताफ ने कई सुपरहिट गाने दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Altaf Raja (@altafraja_official)


फिल्ममेकर्स ने रखी थी यह शर्त
हर प्रोड्यूसर अल्ताफ को अपनी फिल्म में लेने के लिए बेताब था। लेकिन शर्त यह होती थी कि अल्ताफ उनकी फिल्म में नजर आएंगे तभी वह उनका गाना फिल्म में लेंगे। यह बात अल्ताफ को पसंद नहीं आई।



  • काम करने से किया था इनकार
    अल्ताफ राजा ने इस शर्त पर मेकर्स की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि मेकर्स भी उनके गाने लेने से पीछे हट गए। अल्ताफ लंबे वक्त तक फिल्म जगत से दूर हो गए और जब लौटे तब तक देर हो चुकी थी।

    ना फिल्में आती हैं और ना गाने
    अल्ताफ राजा के अब ना तो गाने आते हैं और ना ही वह फिल्मों में नजर आते हैं। तो फिर सवाल उठता है कि वह अभी क्या कर रहे हैं?

    अभी क्या करते हैं अल्ताफ?
    अल्ताफ राजा अभी भी म्यूजिक की दुनिया में एक्टिव हैं। वह कई अलग-अलग इवेंट्स में परफॉर्म करते हैं और कई बार सोशल मीडिया पर ऑनलाइन इवेंट में भी पार्टिसिपेट करते हैं। वह अभी भी मुंबई में हैं।

    Share:

  • ओडिशा में मंत्री के काफिले पर स्थानीय लोगों ने किया पथराव, एक कांस्टेबल घायल, जाने क्‍या है मामला?

    Mon Mar 24 , 2025
    नई दिल्‍ली । ओडिशा (Odisha) के मयूरभंज में रविवार को कुछ लोगों ने मंत्री के काफिले (Minister’s convoy) के एक वाहन पर पथराव (Stone pelting) कर दिया। वे सवाल कर रहे थे कि अधिकारियों ने जिले में हाल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा क्यों नहीं किया और नुकसान का आकलन क्यों नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved