
उज्जैन। पाश्र्व गायक सोनू निगम ने अपने नगर आगमन के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पूजन व जलाभिषेक किया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेशकुमार धाकड़ द्वारा सोनू निगम का सम्मान किया गया। चर्चा के दौरान प्रशासक ने मंदिर में प्रचलित निर्माण कार्यों के विषय में जानकारी दी। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित प्रकल्पों अन्नक्षेत्र, धर्मशाला, चिकित्सालय, गौशाला आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved