img-fluid

इंदौर में दिन के पारे मामूली गिरावट गर्मी में कोई नरमी नहीं…

April 14, 2026

इंदौर। शहर में कल दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इससे गर्मी में जरा भी नरमी महसूस नहीं हुई। दिन में तीखी धूप और गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.4 डिग्री कम था।


  • वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन कल की अपेक्षा 0.2 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी रही और अधिकतम रफ्तार 22 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन और रात के तापमान में अब लगातार तेजी देखने को मिलेगी। शनिवार तक दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का 24 से 25 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इससे शहर तीखी गर्मी की चपेट में नजर आएगा।

    Share:

  • धर्मांतरण रैकेट और ‘रील प्रोपेगेंडा’ पर बहस तेज, खाटू श्याम को लेकर अफवाहों की जांच

    Tue Apr 14 , 2026
    नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों धर्म, आस्था और मंदिरों (Religion, faith and temples) को लेकर वायरल हो रहे कंटेंट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। कुछ वीडियो और पोस्ट के जरिए सनातन पर सवाल उठाने और कथित तौर पर धर्मांतरण (religious conversion) को बढ़ावा देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved