img-fluid

उत्तर भारत में बर्फबारी, असर मालवा में, पारा 9 डिग्री

December 20, 2020


जारी रहेगा बर्फीली हवाओं का दौर, बुजुर्गों को रखना होगा स्वास्थ्य का खयाल
इंदौर। ठंड का मौसम डाइजेशन के लिए सबसे अच्छा बताया गया है। इसमें पाचनशक्ति भी मजबूत होती है और पौष्टिक भोजन से शरीर की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है, लेकिन बुजुर्ग, हृदय रोग से पीडि़त, फेफड़े की बीमारी वालों के लिए 10 डिग्री से नीचे का तापमान नुकसानदायक होता है। इस समय मालवा में उत्तरी हवाओं ने तापमान को 9 डिग्री के करीब ला दिया है।


जम्मू-कश्मीर, हिमाचलप्रदेश के शिमला में हो रही बर्फबारी का असर मालवा-निमाड़ में दिख रहा है। इंदौर में तापमान 9 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सीवियर कोल्ड की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो हालात आगामी दो-तीन दिन तक ऐसे ही बने रहेंगे। हालांकि दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच बने रहने के आसार चल रहे हैं। फिलहाल दिन का अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं इंदौर शहर में पूर्वी क्षेत्र स्थित कृषि महाविद्यालय के मौसम सेवा केंद्र ने बीती रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री बताया है तो एयरपोर्ट स्थित मौसम सेवा केंद्र ने तापमान 9.6 डिग्री जारी किया है। दरअसल ठंड का मौसम स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रमेन्द्र ठाकुर ने बताया कि इस मौसम में पाचनशक्ति बेहतर होने से पौष्टिक भोजन शरीर के लिए लाभदायक होता है। वहीं तापमान गिरने के साथ ही सभी को सामान्य एक्सरसाइज जरूरी होती है, जिससे कि बॉडी का टेंपरेचर मेंटेन रखने में सहायक होता है। डॉक्टर ठाकुर ने यह भी कहा कि रात और शीतलहर से बचने के लिए हीटर का उपयोग भी फायदेमंद होता है। इस मौसम में बुजुर्ग हृदय रोग के पीडि़त व बच्चों के साथ फेफड़े की बीमारी से परेशान लोगों को विशेष सतर्कता रखनी चाहिए। उन्हें अपना शरीर गर्म रखने और शीतलहर से दूर रहने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर नहीं पड़ता। इसके साथ में कोरोना से जुड़े मरीजों के लिए भी 10 डिग्री से नीचे जा रहा पारा चिंताजनक है।

Share:

  • भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर ‘चिंतन शिविर’ में करेंगे विचार : सोनिया

    Sun Dec 20 , 2020
    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि पार्टी के सभी बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने को एकजुट हैं और इस बारे में रणनीति बनाने के लिए ‘चिंतन शिविर’ अयोजित किया जाएगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार गांधी ने शनिवार को यहां अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved