
नई दिल्ली । वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आज संसद (Parliament) में आम बजट (General budget) पेश किया। सबसे ज्यादा चर्चा में रहा 12 लाख तक की आय वाले लोगों को इनकम टैक्स स्लैब (Income Tax Slab) से बाहर रखना। लेकिन इसके अलावा एक और चीज ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा और वह था बिहार के लिए होने वाली घोषणाएं। मखाना से लेकर एयरपोर्ट तक, इस बजट में बिहार के लिए काफी कुछ था। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चा हुई। कई लोगों ने इसे केंद्रीय बजट न कहकर बिहार बजट कहना ज्यादा सही समझा। सोशल मीडिया के कई क्रिएटिव लोगों ने अपनी बात कहने के लिए मीम्स का सहारा लिया और देखते ही देखते बिहार से रिलेटेड मीम्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई।
सबसे पहले स्टॉक ग्रो के नाम से एक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें केंद्रीय बजट को केंद्रीय नहीं बल्कि बिहार बजट कहने में दिलचस्पी दिखाई।
Feels like the Union Budget got a Bihar special edition!#financeminister #budget2025 #finance #stockmarket pic.twitter.com/5zS6y5nxLB
— StockGro (@stockgro) February 1, 2025
इसके बाद फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी ने भी बिहार से रिलेटेड मीम्स में अपने हाथ धोए। उन्होंने लिट्टी चोखा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज ब्रेकफास्ट में बिहार स्पेशल लिट्टी है।
aaj breakfast mein bihar special litti hai 😋 #Budget2025 pic.twitter.com/r4FcRniyCO
— Swiggy Food (@Swiggy) February 1, 2025
एक और मीम में दूसरे राज्यों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार को कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रही है।
#Bihar #Budget2025 pic.twitter.com/tQDnSsTIDe
— Finance Memes (@Qid_Memez) February 1, 2025
एक और यूजर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से एक तस्वीर बनाते हुए लिखा कि केंद्रीय बजट में आज की बिहार के लिए जो घोषणाएं हुई हैं। उन सभी से बिहार आने वाले कुछ सालों में कुछ ऐसा दिखेगा।
Bihar according to Union Budget 2025 pic.twitter.com/F3oDx9Na5z
— Samvardhan (@samvardhansingh) February 1, 2025
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved